रोहनिया ग्राम में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, दो लोगों को आई गंभीर चोट
गुरुवार की सुबह बड़वारा थाना क्षेत्र के रोहनिया ग्राम में अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। घटना में दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना इमरजेंसी वाहन 108 को दी। जानकारी के बाद तत्काल वाहन मौके पर पहुंचा और दोनों ही घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में दाखिल कराया। जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।