खलीलाबाद: उमरी खुर्द गांव में वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच हुई मारपीट, वर्तमान प्रधान का आया बयान सामने
खलीलाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव में वर्तमान प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच में पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी। जिस मामले में कोतवाली पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी थी।वहीं वर्तमान प्रधान जगदीश चौधरी का बयान आया सामने।यह जानकारी उन्होंने शनिवार की सुबह 10:00 बजे दी है।