कोतमा: इलाज में लापरवाही से हुई मौत के मामले में न्यायिक जांच शुरू
Kotma, Anuppur | Apr 18, 2026 14 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में 59 वर्षीय रामभुवन तिवारी की कथित इलाज में लापरवाही के दौरान हुई मौत के मामले में न्यायिक जांच प्रारंभ हो गई है। शनिवार को 2 बजे एसडीएम सतीश वर्मा के समक्ष मृतक के पुत्र राजकुमार तिवारी, पत्नी कलावती तिवारी सहित वार्डवासियों ने अपने बयान दर्ज कराए।