अरवल: जवाहर नवोदय विद्यालय शिवनगर में साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स दिए गए
Arwal, Arwal | Aug 2, 2026 पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशन में पुलिस ने जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवनगर में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी सहित सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।