अरवल में फूटा गुस्सा! "जनता से वोट लेकर आंख-मिचौली खेल रहे हैं नेताजी" — रेलमैन मनोज कुमार यादव का बड़ा हमला! अरवल विकास मंच के नेता रेलमैन मनोज कुमार यादव ने स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस महकमे को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरवल के हर विभाग में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम पर है।मनोज यादव ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिले में लगातार बड़ी घटनाएं और दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन माननीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव और स्थानीय विधायक पीड़ितों का दर्द बांटने कभी नहीं आते। चुनाव जीतने के बाद नेताजी जनता के बीच से गायब हैं और पब्लिक के साथ आंख-मिचौली खेल रहे हैं।हैशटैग: #ArwalNews #ArwalVikasManch #ManojKumarYadav #BiharPolitics #ArwalAdministration #Corruption InBihar #PublicVoice Public ki Awaz Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Aug 1, 2026