भोरे: भोरे के एक युवक ने दवा दिलाने के नाम पर फुलवरिया के होटल संचालक से 21लाख रु ठगे, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के दुबवालिया गांव निवासी नसीम अंसारी ने 4वर्ष पूर्व फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर बाजार स्थित होटल संचालक दुर्गा शंकर शाह से दवा दिलाने के नाम पर 21लाख रुपए की ठगी कर ली। होटल संचालक ने जब पैसे की मांग की तो पैसे देने से इंकार कर दिया। इस संबंध में फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।