भोरे: खजुरहा में हुए गोलीकांड में अपराधियों की अब तक नहीं हो सकी गिरफ्तारी, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई है प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के खजुरहा में हुए गोलीकांड में अपराधियों की गिरफ्तारी अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है। हालांकि पुलिस एसआईटी टीम गठित कर तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। बता दे कि बीते दिनों पूर्व खजुरहा में अरविंद कुमार सिंह को गोली मारी गई थी।