भोरे: कल्याणपुर स्थित झरही पुल के सामने लगे बेरीकेटिंग को असामाजिक तत्वों ने उखाडा, क्षतिग्रस्त होने के बाद लगा था बैरिकेटिंग
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित झरही पुल काफी जर्जर हो चुका है। जिसके कारण निर्माण एजेंसी की ओर से पुल के दोनों तरफ बेरीकेटिंग लगाई गई थी। बेरिकेडिंग लगने से कुछ दिन बाद ही श्रीपुर की तरफ से आने वाले रास्ते में लगे वेरीकेटिंग को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़ लिया। जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश जमाने में 100 वर्ष पुराने लोहे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।