विदिशा: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर माधवगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सोमवार को देश में जारी हुए विधानसभा चुनाव परिणाम मे पश्चिम बंगाल, असम मे भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। माधवगंज पर विधायक मुकेश टंडन और भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी ने सोमवार शाम 5 बजे माधवगंज पर जश्न मनाया। इस दौरान झालमुरी जो पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान चर्चा मे थी, क्षालमुरी खिला मनाया जश्न।