परैया: मंझीयावां पैक्स चुनाव का परिणाम हुआ घोषित, विगत तीन बार से अध्यक्ष रहे राजेश कुमार को रजनीकांत ने 42 मतों से दी शिकस्त
Paraiya, Gaya | Jun 4, 2026 परैया प्रखंड के मंझीयावां पैक्स चुनाव का परिणाम बुधवार आधी रात को मतगणना उपरांत घोषित हुआ। लगातार 3 बार से पैक्स अध्यक्ष रहे राजेश कुमार उर्फ पप्पू जी को पहली बार के युवा प्रत्याशी रजनीकांत उर्फ बबलू ने 42 मतों से करारी शिकस्त दी। जिसके बाद विजेता रजनीकांत कुमार के सैकड़ों समर्थकों ने फूल माला पहनाते हुए जयकारे लगाए। विजेता सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे