आज दिनांक 10.07.2026 को पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेंट पीटर्स कॉलेज, आगरा में जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विद्यालय के समस्त स्कूली वाहन चालकों (बस, वैन, ईको एवं ऑटो) को निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन न करने, वाहन संचालन से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने तथा #सड़क_सुरक्षा_जीवन_रक्षा के अंतर्गत यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित, जिम्मेदार एवं अनुशासित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया।
बाइट- श्रीमती अलका, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कमि0 आगरा।
#UPPolice @CPAgra_
55 views | Agra, Uttar Pradesh | Jul 10, 2026