#एक_पेड़_माँ_के_नाम🌴
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण में वृद्धि के उद्देश्य से आयोजित "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" के तहत पुलिस कमिश्नरेट आगरा में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर आगरा श्री दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, श्रीमती पूनम सिरोही, सहायक पुलिस आयुक्त, सुनीता चौहान एवं सहायक पुलिस आयुक्त, श्री रामप्रवेश गुप्ता द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर में अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ पौधारोपण किया गया।
@CMOfficeUP
@homeupgov
@CPAgra_
#UPPolice