मुगलसराय: पचफेड़वा में सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विधायक को सौंपा ज्ञापन
मुगलसराय क्षेत्र के रेवसा (धुस), पचफेड़वा, सोनकर बस्ती, बसरतिया और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने रविवार दोपहर 01 बजे सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए रेवसा (धुस) से बसरतिया तक करीब 2.5 किमी मार्ग और पक्की नाली निर्माण को प्राथमिकता सूची में शामिल करने की मांग की।