रफीगंज: रफीगंज शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया
रफीगंज नगर पंचायत द्वारा बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।रफीगंज थाना के पास से इसकी शुरुआत की गयी। मुख्य बाजार, बस स्टैंड,कलाली, महराजगंज रोड किनारे ,व्यवसायियों,ऑटो चालकों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया गया। रविवार संध्या 7 बजे अतिक्रमण हटाने के क्रम में अतिक्रमणकारियों का आक्रोश भी कुछ जगहों पर पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को झेलना पड़ा।