बीना: अडानी पावर प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने किया हंगामा
Bina, Sagar | Oct 19, 2026 मृतक की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है,जो ग्राम गड़ौला जागीर खुरई के निवासी थे और प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे।सोमवार की सुबह जब अन्य कर्मचारी पहुंचे तब उनका शव प्लांट के टीन सेट के आवास के बाथरूम में मिला।शव मिलने की खबर लगते ही प्लांट में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा किया।