मुगलसराय: मुगलसराय में गर्भवती महिलाओं को मुफ्त आयरन इंजेक्शन, एनीमिया नियंत्रण की पहल की गई
मुगलसराय राजकीय महिला स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सीमल्टोज इंजेक्शन निःशुल्क लगाए जा रहे हैं। यह पहल एनीमिया से पीड़ित महिलाओं के उपचार के लिए शुरू हुई है। चिकित्सा ने बुधवार दोपहर 02 बजे बताया की यह सरकारी योजना के तहत मुफ्त दिया जा रहा है, जिससे मातृ शिशु स्वास्थ्य में सुधारके लिये लगाया जा रहा है जिससे गर्भवती महिला को लाभ होगा।