धौलपुर: आरएसी ग्राउंड में मनाया गया 75 वा गणतंत्र दिवस
धौलपुर, 26 जनवरी। 75 वां गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक और हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित आरएसी परेड ग्राउंड पर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया।