धौलपुर: मांगरोल गांव में फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
गुरुवार शाम को मांगरोल गांव में मानसिक अवसाद के चलते एक युवक ने घर के अंदर बने कमरे में फांसी लगा ली। आनन फानन में गंभीर अवस्था में युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण कर युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।