पन्ना: 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला को गाजे-बाजे, डीजे के साथ दी गई अनोखी अंतिम विदाई
Panna, Panna | Nov 11, 2026 101 वर्षीय कमनी पाल के निधन पर परिजनों ने दुख जताने के बजाय उनकी लंबी और पूर्ण जिंदगी का जश्न मनाया। इस अनोखी अंतिम यात्रा में पूरे गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शव यात्रा निकाली गई। इस अनोखे और यादगार पल को देखकर हर कोई हैरान रह गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।