बक्सर: सर्विस सेंटर से ₹7.76 लाख की मोबाइल एसेसरीज गायब, इंचार्ज पर एफआईआर
Buxar, Buxar | May 25, 2026 शहर के गोलंबर स्थित टेक कंपनी के सर्विस सेंटर से लगभग पौने आठ लाख रुपये की मोबाइल एसेसरीज गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कंपनी के सर्विस सेंटर इंचार्ज के खिलाफ टाउन थाना में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। डाउसन टेक्नोलॉजी कंपनी के एचआर मैनेजर अजीत कुमार पांडेय ने थाने में आवेदन दिया है।