देवरी: प्रेमी के अपशब्दों से नाराज नाबालिग प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, देवरी थाना क्षेत्र का मामला
Deori, Sagar | Feb 15, 2025 देवरी थाना क्षेत्र में प्रेमी के अपशब्द बोलने की बात से खफा नाबालिग प्रेमिका ने खुद को आग लगा ली। लड़की 90 प्रतिशत तक झुलस गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नाबालिग ने शुक्रवार को अपने ही घर के बाथरूम में खुद को आग लगाई। घटना के समय वह घर में अकेली थी।