घाटमपुर: रात भर प्रेमिका से बात करने के बाद युवक ने सुबह फांसी लगा ली, बिनगवा में 700 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला शव
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के बिनगवा में रहने वाले 19 वर्षीय जीतू ने रात भर अपनी प्रेमिका से फोन पर बात की और सुबह शौच जाने की बात कह कर घर से निकला।परिजनों ने बताया शनिवार सुबह 7:00 बजे जीतू का शव घर से 700 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला।आरोप है जीतू ने अपनी प्रेमिका को कुछ रुपए और जेवर दे दिए थे जिसको वह वापस मांग रहा था लेकिन प्रेमिका मना कर रही थी।