महाराजगंज: महापत गांव में बैनामे की जमीन पर दबंगों ने मजदूरों से की मारपीट, पुलिस में की गई शिकायत
8 जुलाई बुधवार की दोपहर 2:00 बजे एक मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें बैनामा करने वाले व्यक्ति के परिजनों के द्वारा बैनामा धारक के मजदूरों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में घायल मजदूरों के द्वारा पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल व इलाज अस्पताल में कराया है। बैनामा धारक के द्वारा विगत 2022 में बैनामा करवाया गया था।