उचकागांव: उचकागाँव के श्यामपुर में 16 बोतल शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र श्यामपुर गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बाइक की डिक्की में रखे 16 बोतल देसी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपित मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के पेंदुला खास गांव के जयप्रकाश मांझी है वहीं फरार आरोपित की पहचान श्यामपुर गांव के अंजान मांझी के रूप में की गई है।