मवाना: फलावदा निवासी मजदूर की 11000 वोल्टेज की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mawana, Meerut | Sep 7, 2026 फलावदा पुलिस से सोमवार को दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी मजदूर राजपाल हापुड़ के पास स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था और अपने साथी के साथ रहता था जहां 11000 वोल्टेज करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई उसका साथी बाल -बाल बचा जिसकी सूचना मिलते ही उसके परिवार में को राम मचा हुआ है