कटनी नगर: यादव समाज के कथावाचक पर अमानवीय कृत्य से आक्रोश, कलेक्टर व SP को सौंपा ज्ञापन
यादव समाज द्वारा शुक्रवार दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी कर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा जिसमे उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यादव समाज के कथा वाचक श्री मुकुटमनी यादव एवं उनकी पूरी टीम के साथ 22 जून को शरारती तत्वों द्वारा मारपीट कर अमानवीय कृत्य करते हुए उनके बाल काटे गए सर मूडवाया गया और उसका बीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया था,