कटनी नगर: रोशन नगर एनकेजे में पीएम आवास योजना के हितग्राही झेल रहे परेशानी, बिजली और पानी की नहीं है व्यवस्था
पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को 2 वर्ष पूर्व आवास की चाबी सौंपी गई थी। लेकिन यहां अब तक बिजली और पानी की व्यवस्था नही की गई। आलम यह है कि एक ओर हितग्राहियों को आवास की किश्त देनी पड़ रही है वही मकान का किराया भी जहा वे निवासरत है। सभी हितग्राही आज गुरुवार दोपहर 1:40 मिनट पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे और शिकायत की है।