कटनी नगर: श्रीजगन्नाथ स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई वाहन रैली
श्रीजगन्नाथ स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के तत्वाधान गुरुवार शाम 5:40 मिनट पर मातृशक्ति के तत्वाधान में वाहन रैली का आयोजन किया गया था। इस संबंध में ट्रस्ट कमेटी के प्रमोद सरावगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष आज आयोजित रथ यात्रा में छत्तीसगढ़ का आदिवासी लोक नृत्य सहित केरल का भक्ति बैंड आकर्षण का केंद्र होगा।