कटनी नगर: माधव नगर झिंझरी चौकी के गैतरा गाँव में अज्ञात कारणों से दिव्यांग युवक की हुई मौत
माधव नगर थाना अंतर्गत झिंझरी चौकी क्षेत्र के गौतरा गाँव मे एक दिव्यांग की अज्ञात कारणों के चलते इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। आज गुरुवार दोपहर 12:30 मिनट पर युवक का पीएम जिला अस्पताल पीएम हाउस मे किया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा।