निवाई: दतवास थाना पुलिस ने अवैध खनन में उपयोग होने वाले मोडिफाइड लोडर को किया ज़ब्त
Niwai, Tonk | Jul 18, 2026 क्षेत्र के दतवास थाना पुलिस ने दिल नदी में प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक मोडिफाइड लोडर को जप्त किया है। DSP रवि प्रकाश शर्मा के निकट सुपरविजन में दतवास थाना अधिकारी निरमा मीणा नहीं शनिवार को दोपहर 2:00 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी देते हुए बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एमएमडीआर एक्ट में चालक की तलाश जारी की है।