बड़ी सादड़ी: बड़ी सादड़ी में मेघवाल समाज की बैठक में सामाजिक सुधार पर जोर, लिए गए अहम फैसले
बड़ी सादड़ी में चौखले के 35 गांवों के पंचों की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई, जिसमें समाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में पंचायती नोहरे के कार्य, छात्रावास निर्माण और सामूहिक विवाह सम्मेलन में भागीदारी पर विचार हुआ। समाज में फिजूलखर्ची रोकने और जेवर न्यूनतम रखने का फैसला लिया।