🌧️ जलजमाव से राहत की दिशा में बड़ी पहल! 🚧
नमामि गंगे परियोजना का IPS-3 जल्द होगा क्रियाशील।
हाजीपुर शहर में जलजमाव की समस्या से आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रभावी प्रयास कर रहा है। जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के सतत अनुश्रवण एवं नियमित निगरानी से नमामि गंगे परियोजना के IPS-3 को शीघ्र चालू करने की दिशा में मशीनरी का निरीक्षण एवं ट्रायल रन सफलतापूर्वक किया गया।
💧 IPS-3 के क्रियाशील होने से राजपूत कॉलोनी, मड़ई चौक, छोटी एवं बड़ी युसुफपुर, पासवान चौक, गांधी आश्रम सहित आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जलजमाव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
🔹 कुल 4 IPS का निर्माण किया जा रहा है।
🔹 IPS-3 को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र चालू किया जा रहा है।
🔹 शेष 3 IPS को भी जल्द क्रियाशील करने की कार्रवाई जारी है।
बेहतर जल निकासी → कम जलजमाव → सुगम जनजीवन। 💙
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Namami Gange
#NamamiGange #Hajipur #Vaishali #जलजमाव #WaterManagement #वैशाली_प्रशासन #जनसेवा #विकास