टीकमगढ़: दो लोगों के साथ पांच लोगों ने की मारपीट तलवार लाठी डंडों से किया हमला, मोटे के मुहल्ले की घटना
कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले इलाके के मोटे के मुहल्ले में दो युवकों के साथ पांच लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल ने बताया कि शराब न लाने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।मारपीट के दौरान तलवार और लाठी डंडों से हमला किया गया।