टोंक: टोंक में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के वैकल्पिक विवाद निस्तारण केंद्र में नालसा मेगा विधिक जागरूकता एवं कल्याण शिविर आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ सीमा अग्रवाल ने की। शिविर में उपस्थित लोगों को लोक अदालत और प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी दी गई।