पाली: पाली पुलिस ने मवेशियों की तस्करी कर रहे 2 ट्रकों को किया जब्त, चालक व क्लीनर हुए फरार
Pali, Umaria | Feb 1, 2024 उमरिया जिले की पाली पुलिस ने मवेशियों की तस्करी कर रहे 2 ट्रकों को पकड़ कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। मामले की जानकारी देते हुए पाली थाना प्रभारी एम एल मरावी ने बताया कि पाली बाईपास रामपुर के समीप पशु तस्करी कर रहे 2 ट्रकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं पुलिस को देखकर चालक व क्लीनर फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी एम एल मरावी ने बताया कि एक पाड़े की मौत हो गई है।