सांगानेर: आमेर के ऐतिहासिक मावठा सरोवर में एक युवक ने छलांग लगाकर की आत्महत्या, अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर शव निकाला गया
आमेर थाना इलाके के ऐतिहासिक मावठा सरोवर में मंगलवार रात एक युवक के छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं सूचना मिलने पर आमेर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात का अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है