कसिया: फाजिलनगर में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कॉर्पियो में हुई टक्कर, बाल-बाल बचे स्कॉर्पियो सवार
फाजिलनगर के बघौचघाट मोड़ पर फोरलेन कट पर क्रॉस कर रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली में स्कॉर्पियो में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में स्कार्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चूंकि दोनों वाहनों की रफ्तार कम होने के कारण स्कार्पियो सवारों को हल्की चोट आई। स्थानीय लोगों कुछ समझ पाते तब तक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली के साथ आगे बढ़ गया।