भिंड नगर: देहात थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुम्हरौआ से 1 क्विंटल 38 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार, ₹28 लाख का माल जब्त
भिंड जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुम्हरौआ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक-एक किलो के कुल 38 पैकेट सहित करीब 1 क्विंटल 38 किलो गांजा बरामद किया है