घाटमपुर कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के पास देर रात ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे की खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। वही पुलिस ने दोनों पहचान करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।