रायपुर रानी: गांव बधोर में पूर्व डीजीपी के फार्म से सामान चोरी, शिकायत के बाद रायपुर रानी पुलिस थाना में हुआ मामला दर्ज
रायपुर रानी पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति ऋषि पाल के द्वारा बताया गया है कि मैं बधोर गांव में पूर्व डीजीपी के फॉर्म में काम करता हूं। शिकायतकर्ता ने बताया है कि फार्म से अज्ञात चोर बिजली की तार, ट्रैक्टर की बैटरी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।