रायपुर रानी: रायपुर रानी में नेताओ की अध्यक्षता में भाजपा में शामिल हुए दो दर्जन युवा, कहा प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित
रायपुर रानी के तहसील कार्यालय के सामने कुबेर शर्मा के निवास स्थान पर मंगलवार को अम्बाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवी नगर, भाजपा नेता विशाल सेठ सहित अन्य मौजूद रहे।