संपतचक: नालंदा की 11वीं की छात्रा सलोनी ने मूर्तिकला को बनाया आय का स्रोत
21 जनवरी 2026 — सरस्वती पूजा की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और अंतिम रूप दिए जा रहे मूर्तियों के बीच एक अनोखी कहानी सामने आई है। नालंदा जिले के हिलसा निवासी और वर्तमान में गौरीचक में किराए के मकान में रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा सलोनी पिछले लगभग चार वर्षों से मूर्तियाँ बना रही हैं। कल यहां कई जगहों पर सरस्वती माँ की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसमें सलोनी