संपतचक नगर परिषद के वार्ड नंबर 24 में निर्माणाधीन विद्युत पावर सब स्टेशन के चलते जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वार्ड के लोगों के घरों में नाले का पानी घूस रहा है। तकरीबन 500 से अधिक घर इसके जद्द में हैं। आस पास के वार्डों के नाले का पानी भी वार्ड 24 के मानपुर में जमा हो रहा है। इसे लेकर बुधवार को स्थानीय स्तर पर लोगों ने विरोध जताया।