रूड़की: नई बस्ती निवासी अभियुक्त पर पुलिस ने गुंडा एक्ट में की कार्यवाही,ढोल नगाड़े बजाकर बॉर्डर पर छोड़कर किया जिला बदर
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सख्त हो गई है। पुलिस के द्वारा नई बस्ती निवासी मनीष पुत्र देशराज नाम के एक अभियुक्त पर गुंडा एक्ट में कार्यवाही की गई है। जिसके चलते ढोल नगाड़े बजाकर मनीष को पुरकाजी बॉर्डर पर छोड़कर जिला बदर कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मनीष को दो महीने तक जिले में नहीं घुसने की चेतावनी दी है।