बंजरिया: चैलाहा सहयोग शिविर में पिछले चार दिनों में कुल 33 शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए
चैलाहा पंचायत भवन में चल रहे सहयोग शिविर में शिकायत के लिए पिछले चार दिनों में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए है। शनिवार को पंस कमल बैठा ने बताया कि राजस्व के 7,सामाजिक सुरक्षा के 5,जन्म व मृत्यु के 15,कृषि 1 व मनरेगा के 5 आवेदन प्राप्त हुआ है। शिविर में किसान सलाहकार अविनाश कुमार,शिक्षक श्रीराम कुमार सहित कार्यपालक सहायक मौजूद थे। सफल बनाने के लिए बैठक हुई थी।