बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के शाहपुर में झंडोत्तोलन की तैयारी के दौरान सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या
बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र के मंझौली पंचायत अंतर्गत शाहपुर स्थित पंचायत कार्यालय में 15 अगस्त के झंडोत्तोलन की तैयारी के बीच शनिवार सुबह 7 बजे आकाश कुमार उर्फ वीरु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के पिता का आरोप है कि जुल्मी मुखिया ने अपने भ