चास: राष्ट्रीय जनता दल ने फूंका नया मोड़ बिरसा चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला
Chas, Bokaro | Jan 28, 2024 राष्ट्रीय जनता दल की बोकारो इकाई ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका ।मौके पर जिला अध्यक्ष बुद्धनारायण यादव ने कहा कि पहले पलटू राम थे अब नीतीश कुमार विश्वासघात कुमार हो गए।मौके पर उपस्थित नेताओं ने नीतीश कुमार का पुतला फूंकते हुए उन्हें चुनाव में सबक सिखाने की बात कही।