ललितपुर: लगातार बारिश के कारण फसलों को हुई क्षति की बीमा राशि के लिए टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत/सूचना दर्ज कराएं
जनपद में हो रही लगातार वर्षा के दृष्टिगत यदि आपकी बीमित फसल में कोई क्षति हुई है, तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के भीतर अपनी शिकायत/सूचना अवश्य दर्ज कराएं। इसके साथ ही ऋणी कृषकों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 सितम्बर 2026 कर दिया गया है। तय समय सीमा के भीतर अपनी शिकायत दर्ज कर लाभ उठाएं।