बरहरा: तेज आंधी और बारिश से फसलों को हुई व्यापक क्षति, किसान सलाहकार करेंगे सर्वे
Barhara, Purnia | Apr 13, 2025 एक दिन के अंतराल पर एकबार फिर से बीती देर रात आयी भीषण आंधी-पानी ने किसानों की फसलों को भी व्यापक रूप से क्षति पहूंचायी है। इस संबंध में पीडितों ने बताया कि रात लगभग 1 बजे अचानक भीषण आंधी उठी, जिससे फसलों को बर्बाद कर दिया। कई जगहों पर लोगों के आशियाने भी उड़ गए। यह सिलसिला लगभग एक घंटा चलता रहा।