*सोलन में निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न*
समग्र शिक्षा के अंतर्गत निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होटल सेंटा रोजा, शामती, सोलन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों से 45 जेबीटी शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का शुभारम्भ डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (क्वालिटी कंट्रोल) सोलन डॉ राजेंद्र वर्मा जी ने किया। डायट प्रिंसिपल ममता गुप्ता जी ने भी ट्रेनिंग के दौरान आकर टीचर्स का मार्गदर्शन किया। सेक्शन ऑफिसर सुनील पाल तथा अकाउंटेंट सुनील कुमार ने अध्यापकों को SNA-SPARSH संबंधित जानकारी दी।
जबकि समापन अवसर पर जिला निपुण कोऑर्डिनेटर नीलम परिहार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) को प्रभावी ढंग से विकसित करना है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान एवं कौशल को कक्षाओं में प्रभावी ढंग से लागू करने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। जिला स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अब खंड स्तर पर प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान स्रोत व्यक्तियो मीना कुमारी, भागीरथी शर्मा तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से दिनेश, रेशमा तथा दीक्षा ने कक्षा प्रथम व द्वितीय की हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषयों की कक्षा कक्ष गतिविधियों की पूर्ण प्रक्रिया को पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण की जानकारी प्रदान की। साथ ही, निपुण उत्सव के आयोजन एवं क्रियान्वयन के संबंध में भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
Solan, Solan | Oct 17, 2026